पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मुफ्त में ‘महाप्रसाद’ वितरित करने की योजना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 13 Oct 2024 08:51 PM
पुरी के जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को मुफ्त में ‘महाप्रसाद’ वितरित करने की योजना
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर.ओडिशा सरकार पुरी स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में ‘महाप्रसाद’ श्रद्धालुओं को मुफ्त में वितरित करने की योजना बना रही है. राज्य के विधि मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने रविवार को यह जानकारी दी. हरिचंदन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि जल्द ही इस योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि मुफ्त में महाप्रसाद वितरित करने के फैसले को लागू करने पर सरकार को सालाना 14 से 15 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा.

हरिचंदन ने कहा, ”हम आर्थिक रूप से संपन्न कुछ श्रद्धालुओं को इस योजना से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कुछ पहले ही इस पहल में सहयोग को सहमत हो चुके हैं.” मंत्री ने कहा कि इस पहल को पवित्र उड़िया महीने ‘कार्तिक’ के बाद लागू किये जाने की संभावना है. उन्होंने कहा कि इसी प्रकार, ‘कार्तिक’ माह के दौरान विशिष्ट अनुष्ठान करने वाली महिलाओं ‘हबिसयाली’ के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है. हरिचंदन ने कहा, ”हमने सार्वजनिक दर्शन (जगन्नाथ मंदिर) को सुव्यवस्थित करने के लिए एक योजना बनानी शुरू की है. एक सर्मिपत प्रणाली स्थापित की जाएगी ताकि श्रद्धालुओं को 12वीं सदी के मंदिर में आने में कोई परेशानी न हो.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu