कहर मचाने आया दाना तूफान, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट…

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Fri, 25 Oct 2024 12:16 PM
कहर मचाने आया दाना तूफान, छत्तीसगढ़ के इन जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट…
ऑडियो सुनें

रायपुर: चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के असर के कारण छत्तीसगढ़ में आज कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं। कुछ जगहों पर दो दिन 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक तेज हवाओं के कारण पेड़-होर्डिंग्स और कुछ हल्के स्ट्रक्चर प्रभावित हो सकते हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक तूफान ‘दाना’ के असर के चलते अगले तीन से चार दिनों तक रायपुर सहित प्रदेश के कुछ जगहों पर बादल, बारिश के हालात बने रहेंगे।

बिलासपुर में बरसा पानी

गुरुवार को प्रदेश भर में धूप-छांव वाला मौसम रहा, बिलासपुर में 10 मिली मीटर बारिश दर्ज की गई। वहीं बारिश थमने से प्रदेश के कई जिलों में दिन का पारा चढ़ा हुआ है, जिससे गर्मी महसूस हो रही है।

रायपुर में ऐसा रहेगा मौसम

रायपुर में बादल छाए रहेंगे, दोपहर और शाम के वक्त गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम और न्यूनतम तापमान 33°C और 23°C के आसपास रहने की संभावना है।

ऐसा रहा प्रदेश का मौसम

गुरुवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा दर्ज की गई । प्रदेश में सबसे गर्म दुर्ग जिला रहा, यहां अधिकतम तापमान 33 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे ठंडा गौरेला-पेंड्रा-मरवाही और अंबिकापुर रहा, यहां न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

बंगाल की खाड़ी में स्थित है ‘दाना’

चक्रवाती तूफ़ान ‘दाना’ उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में स्थित है, आज इसके उत्तरी ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों को पार करने की संभावना है, इसके असर से तटीय क्षेत्रों में 100-110 किमी प्रति घंटे की गति से हवाएं चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार बढ़कर 120 किमी प्रति घंटे तक हो सकती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav