रायपुर. उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने राजनांदगांव जिले के घुमका ग्राम पंचायत की सरपंच, पंचों और ग्रामीणों की मांग पर घुमका को नगर पंचायत बनाने का आश्वासन दिया है. उप मुख्यमंत्री साव से रायपुर स्थित उनके निवास पर घुमका की सरपंच फूलमती वर्मा ने अपने पंचों और ग्रामीणों के साथ मुलाकात कर घुमका को नगर पंचायत बनाने की मांग रखी. उन्होंने बताया कि गांववाले काफी दिनों से इसकी मांग कर रहे हैं. गांव की आबादी छह हजार से अधिक हो गई है. उन्होंने उप मुख्यमंत्री को गांववालों की तरफ से आवेदन सौंपते हुए इसके लिए आवश्यक पहल करने का अनुरोध किया. उप मुख्यमंत्री साव ने ग्रामीणों की मांग और उनकी भावनाओं को देखते हुए घुमका ग्राम पंचायत के जल्द ही नगर पंचायत के रूप में उन्नयन का आश्वासन दिया.
घुमका के ग्रामीणों की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिया नगर पंचायत बनाने का आश्वासन
Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Oct 2024 08:21 PM
ऑडियो सुनें
नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी
- 1 महंगाई का बड़ा झटका : एसी, टीवी, वाशिंग मशीन अक्टूबर से महंगे हो जाएंगे, दामों में 8% तक बढ़ोतरी, जानिए कौन सी कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
- 2 बड़ी खबर : राहुल गांधी ‘देशद्रोही आचरण’ कर रहे, माफी मांगें, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का कांग्रेस पर तीखा हमला, चुनाव आयोग का बचाव किया, प्रेस कांफ्रेंस कर लगाए गंभीर आरोप
- 3 प्रवेश वर्मा थप्पड़ विवाद: मंत्री ने वीडियो जारी कर दी सफाई, बोले- परिवार को गाली देने पर खोया आपा
- 4 PCC : प्रदेश कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत राजधानी पहुंचे, स्वागत को उमड़े नेता और कार्यकर्ता, विधायक दल की बैंठक में शामिल होंगे
By Yogesh Kumar Sahu