संत कबीर ने समाज को समानता और समरसता का मार्ग दिखाया : राष्ट्रपति

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sun, 05 Jun 2022 01:13 PM
संत कबीर ने समाज को समानता और समरसता का मार्ग दिखाया : राष्ट्रपति
ऑडियो सुनें

संतकबीरनगर (उप्र). राष्ट्रपति रामनाथ कोंिवद ने रविवार को कहा कि संत कबीर ने समाज को समानता और समरसता का मार्ग दिखाया तथा कुरीतियों, आडंबरों और भेदभाव को दूर करने के लिए प्रेरित किया.गोरखपुर से रविवार सुबह संत कबीरनगर जिले के मगहर पहुंचे कोंिवद ने राज्­यपाल और मुख्­यमंत्री के साथ विश्­व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण किया और इसके बाद उन्होंने संत कबीर अकादमी व शोध संस्­थान समेत कई परियोजनाओं का लोकार्पण किया.

राष्ट्रपति ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ”कबीर दास ने सदैव इस बात पर बल दिया कि समाज के कमजोर वर्ग से सहानुभूति और सद्भावना रखे बिना मानवता की रक्षा नहीं हो सकती है, असहाय लोगों की सहायता किए बिना समाज में समरसता नहीं आ सकती है.” उन्होंने कबीर के हवाले से कहा, ” मनुष्य मात्र से प्रेम ही सच्चा मानव धर्म होगा और उनका पूरा जीवन मानव धर्म का श्रेष्­ठतम उदाहरण है. उनके जीवन में सांप्रदायिक एकता का संदेश छिपा है.” गौरतलब है कि मगहर में आमी नदी के तट पर संत कबीर दास का समाधि स्­थल है जहां उनकी मजार और समाधि दोनों बनी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news