पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का होगा शासन: मिथुन चक्रवर्ती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 27 Oct 2024 09:41 PM
पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा का होगा शासन: मिथुन चक्रवर्ती

ऑडियो सुनें

कोलकाता. अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने रविवार को कहा कि पश्चिम बंगाल में 2026 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य का ”मसनद” (सिंहासन) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का होगा. चक्रवर्ती ने यहां ‘पूर्वी क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र’ (ईजेडसीसी) में आयोजित कार्यक्रम में यह बात कही.

उन्होंने कहा, ”2026 में मसनद हमारा होगा और हम इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे.” राज्यसभा के पूर्व सदस्य ने कहा कि उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए 37 दिन तक पार्टी के लिए प्रचार किया था. उन्होंने कहा कि उन्हें उन परिणामों से दुख हुआ जिसमें भाजपा 2019 में पश्चिम बंगाल की 42 सीट में से 18 सीटों से घटकर 12 पर आ गई.

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों से 30 नवंबर तक चलने वाले अभियान में एक करोड़ सदस्यता सुनिश्चित करने का आह्वान किया. अभिनेता ने कहा कि वह नवंबर में राज्य में सदस्यता अभियान में शामिल होंगे. चक्रवर्ती ने आगाह किया कि कोई भी राज्य में अगले विधानसभा चुनाव में भाजपा के मतदाताओं को धमकाने की कोशिश न करे. उन्होंने पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से ऐसे किसी भी प्रयास को नाकाम करने का आह्वान किया.

By Yogesh Kumar Sahu