जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में 11 लोग घायल

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 03 Nov 2024 09:22 PM
जम्मू कश्मीर: श्रीनगर में ग्रेनेड हमले में 11 लोग घायल
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू कश्मीर के श्रीनगर शहर में रविवार को आतंकवादियों ने भीड़-भाड़ वाले एक बाजार के निकट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के बंकर की ओर ग्रेनेड फेंका, जिससे 11 लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. यह हमला पर्यटक स्वागत केंद्र (टीआरसी) के निकट स्थित आकाशवाणी और दूरदर्शन केंद्र परिसर के पास हुआ, जहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है. सुरक्षा बलों द्वारा श्रीनगर के खानयार इलाके में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के एक शीर्ष पाकिस्तानी कमांडर को मार गिराये जाने के एक दिन बाद यह हमला हुआ.

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि आतंकवादियों ने टीआरसी के पास सीआरपीएफ के बंकर की ओर ग्रेनेड फेंका. उन्होंने कहा, ”हालांकि, ग्रेनेड लक्षित निशाने को चूक गया और सड़क किनारे गिरा, जिससे 11 लोग घायल हो गए.” यह विस्फोट साप्ताहिक बाजार के नजदीक हुआ, जिसे रविवार बाजार के नाम से जाना जाता है, जहां हजारों लोग आते हैं. विस्फोट से इलाके में दहशत फैल गई और दुकानदारों को छिपने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा. अधिकारी ने कहा कि यह हमला शनिवार को लश्कर-ए-तैयबा कमांडर के मारे जाने के बाद आतंकवादियों की हताशा का नतीजा है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हमले की निंदा की.

अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पिछले कुछ दिनों से (कश्मीर) घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ की खबरें चर्चा में हैं. श्रीनगर में रविवार बाजार में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है. निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता.” उन्होंने कहा, ”सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द, हमलों की इस लहर को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बेखौफ होकर अपना जीवन जी सकें.” कांग्रेस की जम्मू कश्मीर इकाई ने ऐसे हमलों को रोकने के लिए कदम उठाने की अपील की.

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने एक बयान में कहा, ”दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ.” उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस को ऐसे क्रूर और अमानवीय हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए, ताकि लोग बेखौफ होकर कहीं भी आना-जाना कर सकें.”

पुलवामा में आतंकवादियों का सहयोगी व्यक्ति गिरफ्तार, हथियार और गोलाबारूद जब्त

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षा बलों ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन से जुड़े आतंकवादियों के मददगार को गिरफ्तार करके उसके पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किए हैं. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति की पहचान पुलवामा के तहाब इलाके के निवासी सजाद अहमद डार के रूप में हुई है.

एक प्रवक्ता ने कहा कि पुलिस, सेना और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की एक संयुक्त टीम ने विस्फोटक अधिनियम और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम के तहत दर्ज एक मामले के सिलसिले में डार को दो नवंबर को पुलवामा के डेंजरपोरा से गिरफ्तार किया.

उन्होंने कहा, ”सजाद अहमद ने अपनी दुकान के अंदर उस स्थान का खुलासा किया जहां उसने हथियार और गोला-बारूद रखा था. इसके बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने उक्त स्थान पर छापा मारकर एक पिस्तौल, 12 राउंड वाली एक मैगजीन और दो हथगोले के साथ छिपाए गए अन्य हथियार और गोला-बारूद को बरामद करते हुए जब्त कर लिया.” इस सप्ताह की शुरुआत में हिजबुल मुजाहिदीन के एक अन्य आतंकवादी सहयोगी दानिश बशीर अहंगर गिरफ्तार किया गया था. प्रवक्ता ने कहा कि उसके खुलासे पर और गिरफ्तारियां और जब्ती की गईं.

आतंकवादियों को दंडित करने के लिए जो किया जा सकता है, वो करें सुरक्षा अधिकारी : मनोज सिन्हा

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने ग्रेनेड हमले के मद्देनजर रविवार को केंद्र शासित प्रदेश के शीर्ष पुलिस अधिकारियों और अन्य सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवादियों को मुंहतोड़ जवाब देने का निर्देश दिया. एक आधिकारिक प्रवक्ता ने कहा, ह्लउपराज्यपाल ने श्रीनगर में ग्रेनेड हमले के संबंध में डीजीपी नलिन प्रभात और सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों से बात की. उन्होंने सुरक्षा अधिकारियों को आतंकवादियों और उनके सहयोगियों को दंडित करने के लिए प्रभावी व सशक्त प्रतिक्रिया के निर्देश दिए.ह्व उपराज्यपाल ने जोर देकर कहा कि आम लोगों पर हमला करने वाले आतंकवादियों को बहुत भारी कीमत चुकानी पड़ेगी.

उन्होंने कहा, ह्लआपको आतंकवादी संगठनों को कुचलने की पूरी आजादी है और इस मिशन को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़नी चाहिए.ह्व आतंकवादियों ने रविवार को श्रीनगर में भीड़भाड़ वाले पिस्सू बाजार के पास सीआरपीएफ बंकर पर ग्रेनेड फेंका, जिसमें कम से कम 11 लोग घायल हो गए. एक अधिकारी ने बताया कि हालांकि ग्रेनेड लक्ष्य से चूक गया और सड़क किनारे जा गिरा.

सुरक्षा तंत्र को आतंकी हमलों में वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए: उमर अब्दुल्ला

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने यहां एक रविवार बाजार में हुए ग्रेनेड हमले की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा तंत्र को आतंकवादी हमलों में वृद्धि को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए. शहर के मध्य में स्थित भीड़-भाड़ वाले बाजार के पास सीआरपीएफ के एक बंकर की ओर आतंकवादियों द्वारा ग्रेनेड फेंके जाने से 11 लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

अब्दुल्ला ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ”पिछले कुछ दिनों से घाटी के कुछ हिस्सों में हमलों और मुठभेड़ की खबरें चर्चा में रही हैं. श्रीनगर के रविवार बाजार में निर्दोष दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की आज की खबर बेहद परेशान करने वाली है. निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने का कोई औचित्य नहीं हो सकता.” उन्होंने कहा, ”सुरक्षा तंत्र को जल्द से जल्द हमलों की इस लहर को रोकने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए, ताकि लोग बेखौफ होकर अपना जीवन जी सकें.”

कांग्रेस की जम्मू-कश्मीर इकाई के प्रमुख तारिक हमीद कर्रा ने भी ग्रेनेड हमले की निंदा की. कर्रा ने कहा, ”दुकानदारों पर ग्रेनेड हमले की दुर्भाग्यपूर्ण और भयावह घटना के बारे में जानकर बहुत दुख हुआ….” उन्होंने कहा, ”जम्मू-कश्मीर पुलिस को ऐसे क्रूर और अमानवीय हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए ताकि लोग निर्भीक होकर कहीं भी आ-जा सकें.” उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी प्रार्थना की.

 

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu