अदाणी की पांच कंपनियों के शेयर टूटे, अदाणी ग्रीन एनर्जी में आठ प्रतिशत का नुकसान

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 25 Nov 2024 06:51 PM
अदाणी की पांच कंपनियों के शेयर टूटे, अदाणी ग्रीन एनर्जी में आठ प्रतिशत का नुकसान

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अदाणी समूह की पांच कंपनियों के शेयर सोमवार को गिरकर बंद हुए. अदाणी ग्रीन एनर्जी में सबसे अधिक आठ प्रतिशत की गिरावट आई. फ्रांस की दिग्गज ऊर्जा कंपनी टोटलएनर्जीज एसई ने कहा कि वह अदाणी समूह की कंपनियों में अपने निवेश तहत तब तक कोई नया वित्तीय योगदान नहीं करेगी, जब तक कि भारतीय फर्म के संस्थापक रिश्वत के आरोपों से मुक्त नहीं हो जाते. इसके बाद अदाणी समूह के शेयरों पर दबाव देखने को मिला.

अदाणी ग्रीन एनर्जी का शेयर 8.05 प्रतिशत गिरकर 967.65 रुपये पर बंद हुआ. दिन के कारोबार में कंपनी का शेयर 11 प्रतिशत गिरकर 932.90 रुपये के निचले स्तर पर आ गया था. टोटलएनर्जीज अरबपति गौतम अदाणी के व्यापारिक समूह में सबसे बड़े विदेशी निवेशकों में से एक है. इसने पहले समूह के नवीकरणीय ऊर्जा उद्यम अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (एईजीएल) और शहर गैस वितरण इकाई अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) में हिस्सेदारी ली थी.

बीएसई पर अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.78 प्रतिशत गिरकर 624.85 रुपये पर और अदाणी पावर 3.02 प्रतिशत गिरकर 446.85 रुपये पर आ गया. बीएसई पर एनडीटीवी का शेयर 2.07 प्रतिशत गिरकर 166.60 रुपये पर और अदाणी टोटल गैस 1.43 प्रतिशत गिरकर 600.75 रुपये पर बंद हुआ.

दूसरी ओर अदाणी पोर्ट्स का शेयर 2.55 प्रतिशत चढ़कर 1,166.45 रुपये पर, एसीसी 2.54 प्रतिशत चढ़कर 2,142.85 रुपये पर, अदाणी एंटरप्राइजेज 1.26 प्रतिशत चढ़कर 2,257.65 रुपये पर, अदाणी विल्मर 1.81 प्रतिशत चढ़कर 297.60 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स 0.88 प्रतिशत चढ़कर 505.10 रुपये पर बंद हुआ.

गौरतलब है कि समूह के प्रमुख गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर सहित सात अन्य लोगों के खिलाफ अमेरिका में 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की कथित रिश्वतखोरी में शामिल होने के आरोप में अभियोग लगाए जाने के बाद विदेशों से धन जुटाने की समूह की क्षमता पर संदेह व्यक्त किया जा रहा है. कुछ वैश्विक बैंक और वित्तीय संस्थान कथित तौर पर समूह को नए ऋण देने पर अस्थायी रूप से रोक लगाने पर विचार कर रहे हैं.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu