अदाणी समूह की पांच कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी टोटल गैस का शेयर करीब 16% चढ़ा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 28 Nov 2024 07:23 PM
अदाणी समूह की पांच कंपनियों के शेयरों में तेजी, अदाणी टोटल गैस का शेयर करीब 16% चढ़ा

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. अदाणी समूह की बाजार में सूचीबद्ध 11 कंपनियों में से पांच के शेयरों में बृहस्पतिवार को तेजी दर्ज की गई. बीएसई पर अदाणी टोटल गैस का शेयर 15.69 प्रतिशत, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस का 10 प्रतिशत, अदाणी ग्रीन एनर्जी का 10 प्रतिशत, अदाणी पावर का 6.95 प्रतिशत और अदाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 1.63 प्रतिशत चढ़ा. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी ग्रीन एनर्जी ने दिन के लिए अपनी उच्च सीमा को छुआ.

हालांकि, अदाणी पोर्ट्स के शेयर में 2.73 प्रतिशत, एनडीटीवी में 2.03 प्रतिशत, एसीसी में 0.75 प्रतिशत, अंबुजा सीमेंट्स में 0.48 प्रतिशत, अदाणी विल्मर में 0.44 प्रतिशत और सांघी इंडस्ट्रीज में 0.17 प्रतिशत की गिरावट आई. इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 1,190.34 अंक की गिरावट के साथ 79,043.74 अंक और एनएसई निफ्टी 360.75 अंक फिसलकर 23,914.15 अंक पर बंद हुआ. अदाणी समूह की सभी कंपनियों के शेयरों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई थी. अदाणी टोटल गैस और अदाणी पावर के शेयर करीब 20 प्रतिशत तक चढ़ गए थे.

अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने बुधवार को कहा था कि उद्योगपति गौतम अदाणी और उनके भतीजे सागर अदाणी पर कथित रिश्वतखोरी के मामले में अमेरिका के विदेशी भ्रष्ट आचरण अधिनियम (एफसीपीए) के उल्लंघन का कोई आरोप नहीं लगाया गया है. बल्कि उन पर प्रतिभूति धोखाधड़ी के तहत आरोप लगाया गया है जिसमें मौद्रिक दंड लगाया जा सकता है. एजीईएल पर आरोप है कि सौर ऊर्जा बिक्री ठेका हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को 26.5 करोड़ अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई, जिससे कंपनी को 20 वर्ष की अवधि में दो अरब अमेरिकी डॉलर का लाभ हो सकता था.

कंपनी ने कहा कि एजीईएल के तीन अधिकारियों पर केवल प्रतिभूति धोखाधड़ी की साजिश, वायर धोखाधड़ी की साजिश और प्रतिभूति धोखाधड़ी का आरोप लगाया गया है. आम तौर पर ऐसे आरोपों के लिए दंड रिश्वतखोरी की तुलना में कम गंभीर होते हैं. अदाणी समूह ने पिछले सप्ताह सभी आरोपों का खारिज करते हुए कहा था कि वह अपने बचाव के लिए हर संभव कानूनी रास्ता अपनाएगा.

नवभारत डिजिटल टॉप स्टोरी

  1. 1 ये रिश्ता क्या कहलाता है : राज्यसभा सीट के लिए उद्योगपति नाथवानी ने पर्चा भरा, समाजवादी पार्टी ने बनाया उम्मीदवार, पिता भाजपा से हैं सांसद, रिलायंस ग्रुप के प्रेसिडेंट भी हैं
  2. 2 मंत्रिपरिषद के नए फैसले : अतिथि व्याख्याता नीति में बदलाव, छत्तीसगढ़ के मूल निवासी को प्राथमिकता, अग्निवीर सैनिकों को सिविल सेवा पदों में 10 प्रतिशत आरक्षण, सीएम साय के नेतृत्व में हुई बैठक
  3. 3 Flight or Fight : फ्लाइट के पायलट आपस में भिड़े, कॉकपिट में चले चाकू, दो घायल, 180 यात्री थे सवार, चीख-पुकार वाला वीडियो फोटो वायरल
  4. 4 Asian Games : छा गया छत्तीसगढ़.. भारत को दिए दो पदक, कोरबा की संजू देवी, अंबिकापुर के अनिमेष ने बढ़ाया मान, देखिए वीडियो
By Yogesh Kumar Sahu