मध्यप्रदेश में मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, 12 की हालत गंभीर…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 29 Nov 2024 11:19 AM
मध्यप्रदेश में मशाल जुलूस में भड़की आग, 50 से ज्यादा लोग झुलसे, 12 की हालत गंभीर…
ऑडियो सुनें

मध्यप्रदेश: केखंडवा के घंटाघर चौक पर गुरुवार की रात मशाल जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया. यहां मशाल में तेल गिरने से आग भड़क गई. इस हादसे में 50 से ज्यादा लोग झुलस गए, जिसमें से 12 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. फिलहाल घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.

आग भड़कने से मची अफरा तफरी

इधर, हादसे का वीडियो भी सामने आया है. आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं. इस घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल लाया गया. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए.

घायलों को अस्पताल में किया गया भर्ती

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम था. कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल गिर गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था उससे आसपास की मशालें भभक गई. इस हादसे में वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए. इसमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं. 30 लोगों को जिला अस्पताल लाया गया, इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया है. बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है.

आतंकवाद के खिलाफ कार्यक्रम में बड़ा हादसा

बता दें कि खंडवा में राष्ट्र भक्त वीर युवा मंच ने तिहरे हत्याकांड की बरसी पर आतंकवाद के खिलाफ युवा जनमत संग्रह के लिए मशाल मार्च का आयोजन किया था. इस कार्यक्रम में हैदराबाद की गोशामहल विधानसभा से विधायक टी राजा और भाजपा की महिला नेत्री नाजिया इलाही खान भी शामिल हुई थीं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital