भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, अरब सागर में जब्त की 500 किलो ड्रग्स

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 29 Nov 2024 03:01 PM
भारतीय नौसेना की बड़ी कार्रवाई, अरब सागर में जब्त की 500 किलो ड्रग्स
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने श्रीलंका की नौसेना के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए अरब सागर से 500 किलो ड्रग्स जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स क्रिस्टल मेथ है, जिसे दो नौकाओं से जब्त किया गया। जब्त की गईं दोनों नौकाएं, उसमें सवार लोग और ड्रग्स श्रीलंका सरकार को सौंप दिए गए हैं, जहां उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई होगी। गौरतलब है कि हाल के दिनों में देश में विभिन्न स्थानों पर बड़े पैमाने पर ड्रग्स जब्त की गई है।

हाल ही में भारतीय तटरक्षक बल ने 5,500 किलो मेथाम्पटामिन ड्रग्स जब्त की थी, यह जब्ती अंडमान-निकोबार के समुद्री इलाके से की गई थी। तटरक्षक बल के एक पायलट ने रूटीन सर्विलांस के दौरान अंडमान निकोबार के बैरेन आइलैंड पर एक संदिग्ध नौका को देखा। चेतावनी के बाद भी जब क्रू ने नौका को भगाने की कोशिश की तो तटरक्षक बल ने कार्रवाई करते हुए नौका को जब्त कर लिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital