तेलंगाना, आंध्र प्रदेश में 5.3 तीव्रता का भूकंप

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 04 Dec 2024 09:10 PM
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. तेलंगाना के मुलुगु में बुधवार सुबह 5.3 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने यह जानकारी दी. भूकंप से तत्काल किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है. भूकंप के झटके सुबह सात बजकर 27 मिनट पर महसूस किए गए. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में कई स्थानों पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं.

मुलुगु के पास वारंगल के कई निवासियों ने बताया कि सुबह साढ.े सात बजे के आसपास उन्हें कुछ सेकंड के लिए झटके महसूस हुए. छत के पंखे हिलने लगे और अलमारियों से सामान गिरने लगा. राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान (एनजीआरआई) के सेवानिवृत्त वैज्ञानिक पूर्णचंद्र राव ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में पांच से अधिक तीव्रता के भूकंप बहुत कम आते हैं. उन्होंने बताया कि 1969 में भद्राचलम में 5.7 तीव्रता का भूकंप आया था, हालांकि इससे कम तीव्रता के भूकंप भी आए हैं.
उन्होंने कहा कि बुधवार को आए 5.3 तीव्रता के भूकंप के बाद अगले कुछ दिनों तक भूकंप के बाद के झटके आ सकते हैं, लेकिन घबराने की कोई जरूरत नहीं है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu