बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 11 Dec 2024 05:35 PM
बीजापुर में नक्सलियों ने की ग्रामीण की हत्या
ऑडियो सुनें

बीजापुर. छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोमनपल्ली गांव में नक्सलियों ने कुड़ियाम माडो (35) की गला घोट कर हत्या कर दी.

उन्होंने बताया कि मंगलवार रात नक्सलियों का दल सोमनल्ली गांव पहुंचा और उन्होंने कुड़ियाम माडो को घर से बाहर निकाला. बाद में नक्सलियों ने माडो की गला घोटकर हत्या कर दी. घटना को अंजाम देकर नक्सली वहां से फरार हो गए. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल के लिए पुलिस दल रवाना किया गया. पुलिस ने घटनास्थल से नक्सलियों के नेशनल पार्क एरिया कमेटी की ओर से जारी पर्चा बरामद किया है जिसमें उन्होंने ग्रामीण पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि फरसेगढ़ थाने की पुलिस ने शव बरामद कर लिया है तथा नक्सलियों की खोज की जा रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu