आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच जुटी…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 13 Dec 2024 12:22 PM
आरबीआई को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस जांच जुटी…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. भारतीय रिजर्व बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर गुरुवार (12 दिसंबर 2024) दोपहर एक धमकी भरा ई-मेल आया. यह ईमेल रूसी भाषा में भेजा गया था और इसमें रिजर्व बैंक को उड़ाने की बात कही गई थी.

इस मामले में माता रमाबाई मार्ग (MRA मार्ग) पुलिस स्टेशन में अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

पिछल महीने भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था जब भारतीय रिजर्व बैंक के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल आया और उसने खुद को लश्कर-ए-तैयबा का सीईओ बताया था. उसने सेंट्रल बैंक को बम से उड़ाने की धमकी भी दी थी.

बीते कुछ दिनों से देश में विमानों-स्कूलों को बम से उड़ाने के कई थ्रेट कॉल और मेल आ चुके हैं. दिल्ली के तीन स्कूलों को आज यानी 13 दिसंबर को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला जिसके बाद विभिन्न एजेंसियों ने स्कूल परिसर की तलाशी शुरू कर दी. इससे पहले 9 दिसंबर 2024 को दिल्ली के कम से कम 44 स्कूलों को इसी प्रकार के ईमेल प्राप्त हुए थे. पुलिस ने जांच के बाद उन धमकियों को अफवाह बताया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital