सोनिया, राहुल को ईडी के नोटिस पर कांग्रेस ने कहा, ‘छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है’

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 08 Jun 2022 06:43 PM
सोनिया, राहुल को ईडी के नोटिस पर कांग्रेस ने कहा, ‘छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है’

ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश होंगे क्योंकि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम कानून को मानने वाली पार्टी हैं. हम नियमों का अनुसरण करते हैं. अगर उन्हें तलब किया गया है तो निश्चित तौर पर वे जाएंगे. हमारे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम भाजपा की तरह नहीं है. हमें याद है जब अमित शाह 2002 से 2013 के दौरान भागते फिर रहे थे.’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘हमें कोई घबराहट नहीं है. वो लोग नियमों को तोड़कर नोटिस भिजवाते हैं. उन्हें समझ आएगा कि किससे पाला पड़ा है.’’ ईडी ने ‘नेशनल हेराल्ड’ से जुड़े कथित धनशोधन मामले में सोनिया गांधी को आठ जून को पेश होने के लिए नोटिस दिया था, हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष ने पेश होने के लिए और समय मांगा है, क्योंकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हैं तथा अब तक स्वस्थ नहीं हुई हैं.

सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी गत बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस से संक्रमित हुई थीं और उनकी जांच रिपोर्ट अभी निगेटिव नहीं आई है. कथित धनशोधन के इसी मामले में ईडी की ओर से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को 13 जून को पूछताछ के लिए बुलाया गया है. ईडी ने इससे पहले राहुल गांधी को दो जून को पेश होने को कहा था, लेकिन उन्होंने पेश होने के लिए कोई दूसरी तारीख देने का अनुरोध करते हुए कहा था कि वह देश से बाहर हैं. राहुल गांधी गत सप्ताहांत स्वेदश लौटे.

कांग्रेस ने रेपो दर में बढ़ोतरी को लेकर सरकार पर निशाना साधा

कांग्रेस ने भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.9 प्रतिशत किए जाने के मुद्दे पर बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि महंगाई और बेरोजगारी का सामना कर रहे लोगों को अब ज्यादा मासिक किस्त भी देनी पड़ेगी.

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘चार मई को रिजर्व बैंक ने रेपो दर 0.40 प्रतिशत बढ़ाई, नतीजा- महीने भर में ईएमआई तीन से चार बार महंगी हुई. आज फÞरि रेपो दर 0.50 प्रतिशत बढ़ाई गई, नतीजा-पहले ही महंगे कजर्Þ में फÞंसे लोग, अब और ज्यादा ईएमआई की मार झेलने को मजबूर! महंगाई, बेरोजगारी और ख़ाली जेब के साथ महंगा कÞजर्Þ!’’ भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बढ़ती महंगाई को काबू में लाने के लिए बुधवार को प्रमुख नीतिगत दर रेपो को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 4.9 प्रतिशत कर दिया. आरबीआई के इस कदम से ऋण महंगा होगा और कर्ज की मासिक किस्त यानी ईएमआई बढ़ेगी. इससे पहले, चार मई को आरबीआई ने अचानक से रेपो दर में 0.4 प्रतिशत की वृद्धि की थी.

भाजपा के मूल में है ‘अराजक’, प्रधानमंत्री और गृह चुप क्यों हैं: कांग्रेस

कांग्रेस ने पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी को लेकर उपजे विवाद की पृष्ठभूमि में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि ‘ंिफ्रज’ (अराजक) सत्तारूढ़ पार्टी के मूल में है. मुख्य विपक्षी दल ने यह सवाल भी किया कि नुपुर शर्मा और नवीन कुमार ंिजदल की टिप्पणी से खड़े हुए विवाद को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर चुप क्यों हैं?

भाजपा ने गत रविवार को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नुपुर शर्मा को निलंबित कर दिया था और अपनी दिल्ली इकाई के मीडिया प्रमुख नवीन कुमार ंिजदल को निष्कासित कर दिया था. पैगंबर मोहम्मद पर दोनों नेताओं की कथित अपमानजनक टिप्पणी को लेकर कुछ मुस्लिम देशों ने कड़ी आपत्ति जताई है. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को ट्वीट किया, ‘‘भाजपा के मूल में ‘ंिफ्रज’ है.’’ पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘प्रधानमंत्री चुप हैं, गृह मंत्री चुप हैं. विदेश मंत्री भी इस मुद्दे पर चुप हैं.

पूरा विश्व देख रहा है कि ये लोग चुप हैं. ऐसा क्यों है?’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस देश के विपक्ष, बुद्धिजीवी, सेवानिवृत्त नौकरशाह और बचे-खुचे स्वतंत्र मीडिया ने पहले बार-बार यह एहसास कराने की कोशिश की थी कि यह देश विविधताओं का देश है, इसे छोटे दिल-दिमाग से नहीं चलाया जा सकता. लेकिन इस सरकार ने कुछ नहीं समझा.’’ खेड़ा ने दावा किया, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आज दूसरे देशों की घुड़की पर आपने अपने दल के अधिकृत प्रवक्ताओं को ‘ंिफ्रज’ (अराजक) कह दिया. प्रधानमंत्री जी, आप भी इन्हीं गलियों से गुजरकर यहां तक पहुंचे हैं. आप आज नुपुर शर्मा और नवीन कुमार ंिजदल को ंिफ्रज कह रहे हैं, लेकिन भविष्य में इन्हीं लोगों को भाजपा की मुख्यधारा में लाया जाएगा.’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘पाकिस्तान 70 साल में जो काम नहीं कर पाया, वह काम इस सरकार ने अपनी करतूत से कर दिया. पाकिस्तान दुनिया के देशों को भारत के खिलाफ लामबंद होने की कोशिश करता रहा, लेकिन सफल नहीं हो पाया था. आज दुनिया के देश इस सरकार और भाजपा के चलते भारत के खिलाफ लामबंद हो गए हैं.’’ कांग्रेस प्रवक्ता ने ओमान स्थित भारतीय दूतावास की ओर से जारी एक बयान का हवाला देते हुए कहा, ‘‘अब भारतीय दूतावास भाजपा की विज्ञप्ति जारी कर रहे हैं. इस सरकार ने ये क्या हाल बना दिया है. दूतावासों को भाजपा का मुखपत्र बना दिया गया है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, अब भी समय है, चेत जाइए. सांप पालने का शौक छोड़िए. बीन बजाइए और इन सांपों को बिलों में वापस भेजिए क्योंकि ये सांप अब आपको भी डसने वाले हैं.’’

By Yogesh Kumar Sahu