कांग्रेस नेता ने ‘पुष्पा 2’ के अभिनेताओं, निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 24 Dec 2024 08:04 PM
कांग्रेस नेता ने ‘पुष्पा 2’ के अभिनेताओं, निर्माताओं के खिलाफ शिकायत दी
ऑडियो सुनें

हैदराबाद. कांग्रेस के विधान पार्षद चिंतापांडु नवीन ने फिल्म ‘पुष्पा 2’ के अभिनेताओं, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ रचकोंडा पुलिस थाने में शिकायत दी है जिसमें आरोप लगाया कि फिल्म में पुलिस अधिकारियों का अपमान करने वाले दृश्य हैं. सोमवार को दर्ज की गई शिकायत में फिल्म के कुछ खास दृश्यों का हवाला दिया गया है और आरोप लगाया गया है कि पुलिस अधिकारियों को भ्रष्टाचारियों के तौर पर दिखाया गया है.

इसमें कहा गया है कि फिल्म के एक दृश्य में दिखाया गया है कि हीरो एक तरणताल में पेशाब करता है जिसमें भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) का एक अधिकारी मौजूद है. शिकायत में कहा गया कि यह पुलिस बल का अपमान है. विधान पार्षद ने दावा किया कि इनमें से कुछ दृश्य अपमानजनक हैं और संवैधानिक संस्थानों में विश्वास को खत्म कर सकते हैं. कांग्रेस नेता ने पुलिस से आग्रह किया कि वह यह सुनिश्चित करे कि कुछ दृश्यों को हटाया जाए और ‘पुष्पा 2’ फिल्म के अभिनेताओं, निर्देशक और निर्माताओं के खिलाफ कार्रवाई की जाए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu