कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवराजकुमार की अमेरिका में सर्जरी, कैंसरग्रस्त ब्लैडर निकाला

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 25 Dec 2024 07:43 PM
कन्नड़ फिल्म अभिनेता शिवराजकुमार की अमेरिका में सर्जरी, कैंसरग्रस्त ब्लैडर निकाला
ऑडियो सुनें

बेंगलुरु. कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता शिवराजकुमार की अमेरिका के मियामी स्थित एक अस्पताल में सर्जरी की गई जिसमें उनका कैंसरग्रस्त ‘ब्लैडर’ निकाला गया. सर्जरी करने वाले डॉ. मुरुगेश मनोहरन ने एक वीडियो संदेश में यह जानकारी दी. डॉ. मनोहरन ने यह भी कहा कि अभिनेता की आंत का उपयोग करते हुए एक कृत्रिम ब्लैडर (मूत्राशय) बनाया गया. वीडियो में चिकित्सक ने कर्नाटक के प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा और शिवराजकुमार की पत्नी गीता के साथ बात की. गीता बंगरप्पा की बहन हैं.

बाद में, अभिनेता के परिवार ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, ”हमें शिवराजकुमार की हालिया चिकित्सकीय प्रक्रिया के बारे में एक अद्यतन जानकारी साझा करते हुए खुशी हो रही है. बुधवार को की गई सर्जरी सफल रही और शिवराजकुमार की हालत अब स्थिर है और इसमें सुधार हो रहा है.” मनोहरन ने पुष्टि की है कि सर्जरी सफल रही. बयान में कहा गया है कि अभिनेता के स्वास्थ्य की निगरानी की जा रही है और कुशल चिकित्सकों व चिकित्सा र्किमयों की एक सर्मिपत टीम उनकी देखभाल कर रही है.

परिवार ने निरंतर समर्थन और प्रार्थनाओं के लिए शिवराजकुमार के प्रशंसकों, सहर्किमयों तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया.
शिवराजकुमार, कन्नड़ फिल्म जगत के मशहूर अभिनेता राजकुमार के तीन पुत्रों में सबसे बड़े हैं. उन्होंने 1974 में फिल्म ‘श्रीनिवासन कल्याण’ से फिल्म जगत में पदार्पण किया और 125 से अधिक कन्नड फिल्मों में काम किया. उन्होंने ‘जनुमादा जोड़ी’, ‘जोगी’, ‘आनंद’, ‘रथ सप्तमी’, ‘नम्मूरा मंदारा हूव’, ‘ओम’ और ‘चिगुरिडा कनासु’ जैसी फिल्मों से अपनी पहचान बनाई.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu