![[original_title]](https://navabharat.news/wp-content/uploads/2024/12/cwc-congress-working-committee-meeting_9a214891a6c44b60988a3e163a782b25.jpeg)
कर्नाटक के बेलगावी में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक हो रही है। हालांकि यह बैठक अपने आयोजन से पहले ही विवाद में फंस गई है। दरअसल बैठक के लिए जो बैनर पोस्टर लगाए गए हैं, उनमें भारत का गलत नक्शा दिखाया गया है। नक्शे में जम्मू कश्मीर को पाकिस्तान का हिस्सा दर्शा दिया गया है। इसे लेकर भाजपा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है और कांग्रेस पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगा दिया।



