फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ के बाल कलाकार हडसन मीक का 16 साल की उम्र में निधन

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Dec 2024 07:51 PM
फिल्म ‘बेबी ड्राइवर’ के बाल कलाकार हडसन मीक का 16 साल की उम्र में निधन
ऑडियो सुनें

लॉस एंजिलिस. फिल्म ”बेबी ड्राइवर” में बाल कलाकार के रूप में अपना लोहा मनवाने वाले हडसन मीक की चलती गाड़ी से गिरने से मौत हो गई. वह 16 वर्ष के थे.

समाचार वेबसाइट एएल डॉट कॉम की खबर के मुताबिक, ”मैकगाइवर”, ”द स्कूल डुएट”, ”द लिस्ट” और ”द सांता कॉन” में अभिनय करने वाले मीक की 22 दिसंबर को वेस्टाविया हिल्स, अलबामा में मौत हो गयी.

मीक के इंस्टाग्राम पेज पर एक पोस्ट में लिखा गया, ”यह बताते हुए बेहद अफसोस है कि हडसन मीक आज रात यीशु के पास चले गए. इस धरती पर उनकी 16 साल की उम्र बहुत कम थी, लेकिन इस समय में उन्होंने बहुत कुछ हासिल किया और जिन लोगों से मिले उन पर महत्वपूर्ण छाप छोड़ी.” वेबसाइट के अनुसार, अभिनेता को 19 दिसंबर को चलती गाड़ी से सड़क पर गिरने के कारण गंभीर चोटें आईं. मीक को अस्पताल ले जाया गया, जहां शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu