दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगा भारत

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 26 Dec 2024 08:07 PM
दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगा भारत
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. भारतीय टीम श्रीलंका के कोलंबो में 12 से 21 जनवरी के बीच होने वाले दिव्यांग चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेगी. भारतीय दिव्यांग क्रिकेट परिषद (डीसीसीआई) ने गुरुवार को यह जानकारी दी. भारत के अलावा इस टूर्नामेंट में इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान की टीम भी भाग लेंगी.

डीसीसीआई के महासचिव रवि चौहान ने यहां जारी बयान में कहा, ”चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत की भागीदारी पूरे देश के लिए गर्व की बात है.” उन्होंने कहा, ”कोलंबो में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट से न सिर्फ हमारे खिलाड़ियों को अपना कौशल दिखाने का मौका मिलेगा बल्कि इससे खेलों में समान अवसर की महत्ता भी उजागर होगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu