दिल्ली में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 28 Dec 2024 11:05 AM
ऑडियो सुनें

दिल्ली और आसपास के इलाकों में शनिवार को तेज बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। पालम, सफदरजंग, लोदी रोड, महरौली, छतरपुर, आयानगर, डेरामंडी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और मानेसर समेत कई इलाकों में भारी बारिश दर्ज की गई। वहीं मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की है।

बारिश के चलते दिल्ली के कई हिस्सों में पेड़ गिरने और सड़क धंसने की घटनाएं सामने आईं। आरके पुरम के सेक्टर-9 में सड़क का हिस्सा धंसने से एक बाइक और कार फंस गई, जबकि रिठाला मेट्रो के पास सड़क टूटने की घटना हुई।

बारिश के कारण दिल्ली की वायु गुणवत्ता में हल्का सुधार हुआ, लेकिन यह अभी भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। आनंद विहार में एक्यूआई 390 और पंजाबी बाग में 361 दर्ज किया गया। शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई हिस्सों में भी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। दिल्ली में यह बारिश दिसंबर में पिछले 15 सालों में सबसे ज्यादा बताई जा रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news