राजनाथ सिंह, जनरल द्विवेदी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 30 Dec 2024 04:25 PM
राजनाथ सिंह, जनरल द्विवेदी ने महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की
ऑडियो सुनें

उज्जैन: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेनाध्यक्ष जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने सोमवार को मध्यप्रदेश में उज्जैन शहर के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चना की। सिंह ने कहा कि भगवान महाकाल के दर्शन कर वह धन्य हो गए हैं। केसरिया रंग की धोती पहने मंत्री ने मंदिर के गर्भगृह में करीब 20 मिनट तक पूजा-अर्चना की।

बाद में उन्होंने मंदिर के नंदी हॉल में ध्यान किया। सिंह रविवार से मध्यप्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
महाकालेश्वर मंदिर देश के 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। सिंह ने रविवार को इंदौर जिले में दो सदी से भी अधिक पुरानी महू छावनी में सेना के जवानों को संबोधित किया। उन्होंने महू में डॉ. बी.आर. आंबेडकर की समाधि पर श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital