एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट आठ साल बाद तलाक समझौते पर पहुंचे

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 31 Dec 2024 08:39 PM
एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट आठ साल बाद तलाक समझौते पर पहुंचे
ऑडियो सुनें

लास एंजिलिस. एंजेलिना जोली और ब्रैड पिट का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है तथा हॉलीवुड के इतिहास में यह सबसे लंबे और विवादास्पद तलाक में से एक रहा है. उनके अधिवक्ता ने यह जानकारी दी. जोली के अधिवक्ता जेम्स साइमन ने सोमवार को दंपति के बीच तलाक को लेकर हुए समझौते की पुष्टि की और पीपल पत्रिका ने सबसे पहले तलाक के संबंध में खबर दी थी.

साइमन ने एक बयान में कहा, ”आठ साल से भी अधिक समय पहले एंजेलिना ने पिट से तलाक के लिए आवेदन किया था.” उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के साथ पिट से अलग रह रहीं थीं. अभी तक कोई भी अदालती दस्तावेज दाखिल नहीं किया गया है और समझौते पर एक न्यायाधीश के हस्ताक्षर करने की आवश्यकता होगी.

जोली (49) और पिट (61) की जोड़ी हॉलीवुड में 12 वर्षों तक सबसे र्चिचत जोड़ी में से एक रही तथा ऑस्कर विजेता इस जोड़ी के छह बच्चे हैं. जोली ने 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, जिसमें कहा था कि पिट, उनके और उनके बच्चों के साथ दुर्व्यवहार करते हैं. इसके बाद 2019 में एक न्यायाधीश ने उन्हें तलाकशुदा घोषित कर दिया था, लेकिन संपत्ति के बंटवारे और बच्चों की जिम्मेदारी को अलग से निपटाने की जरूरत थी. इस मामले के लिए दोनों द्वारा नियुक्त किए गए एक निजी जज ने उनके बच्चों की समान जिम्मेदारी का निर्णय दिया था, लेकिन जोली ने उस पर भी याचिका दायर की थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu