नये साल में मोदी सरकार का पहली कैबिनेट बैठक, किसानों को मिला बड़ी सौगात..

Author: navabharat digital
UPDATED: Wed, 01 Jan 2025 01:52 PM
नये साल में मोदी सरकार का पहली कैबिनेट बैठक, किसानों को मिला बड़ी सौगात..
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: नये साल के पहले दिन केंद्र की मोदी सरकार की कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में सरकार ने किसानों से जुड़े कई बड़े फैसले लिए। सरकार ने डीएपी फर्टिलाइजर बनाने वाले कंपनियों के लिए स्पेशल पैकेज को मंजूरी दी है।

सरकार कंपनियों को मिलने वाली सब्सिडी के अतिरिक्त वित्तीय मदद भी करेगी। सरकार ने इस पैकेज को 31 दिसंबर 2025 तक के लिए मंजूरी दी है। इसके अलावा फसल बीमा योजना को किसानों के लिए आकर्षक बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी भी मिली है।

बता दें कि भारत अपनी कुल डीएपी मांग का एक बड़ा हिस्सा आयात करता है। आयात मुख्य रूप से चीन, सऊदी अरब और मोरक्को जैसे देशों से किया जाता है। अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे माल की कीमत बढ़ने के कारण डीएपी की लागत में वृद्धि होती है। ऐसे में सरकार किसानों को राहत देने के लिए सब्सिडी प्रदान करती है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital