अमेरिका में नए साल के जश्न के दौरान बेकाबू हुए ट्रक का ISIS कनेक्शन, FBI के हाथ लगे हैं कई चौकाने वाले सबूत

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 02 Jan 2025 12:04 PM
अमेरिका में नए साल के जश्न के दौरान बेकाबू हुए ट्रक का ISIS कनेक्शन, FBI के हाथ लगे हैं कई चौकाने वाले सबूत
ऑडियो सुनें

अमेरिका में नए साल के जश्न के दौरान एक ट्रक ने कई लोगों को रौंद दिया. ये घटना उस समय हुई जब लोग न्यू ईयर के सेलिब्रेशन में बिजी थे. पुलिस के अनुसार आरोपी ट्रक चालक ना सिर्फ लोगों को रौंदा बल्कि ट्रक रोकने के बाद उसने नए साल के सेलिब्रेशन में मस्त लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग भी की है.

इस घटना में अब तक 15 लोगों के मारे जाने की खबर है. इस पूरी घटना की एक आतंकी घटना के तौर पर जांच की जा रही है.

FBI के हाथ लगे हैं कई चौकाने वाले सबूत

इस मामले की जांच एफबीआई कर रही है. एफबीआई का मानना है ये एक आतंकी हमला था. हमला जिस ट्रक से किया गया है उसके अंदर से जांच के दौरान एफबीआई को ISIS से जुड़े कई सबूत मिले हैं. जिस ट्रक से हमला किया गया है उससे एफबीआई को ISIS का एक झंडा भी मिला है.

पुलिस ने हमलावर को मार गिराया

अमेरिकी पुलिस ने इस घटना के सामने आने के बाद आरोपी ट्रक चालक को ढेर कर दिया है. पुलिस के अनुसार ये हमला बुधवार को फ्रेंच क्वार्टर में बॉर्बन स्ट्रीट पर करीब 3.15 बजे हुए हुआ. इस हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया और इसके बाद पुलिस और हमलावर के बीच गोलीबारी शुरू हुई. इस गोलीबारी में पुलिस ने हमलावर को ढेर कर दिया है.

एफबीआई ने हमलावर के मारे जाने की पुष्टि की

हमलावर को ढेर करने के बाद एफबीआई ने पुष्टि की है कि उसने न्यू ऑरलियन्स में 10 लोगों की हत्या करने वाले और 30 से ज्यादा लोगों को घायल करने वाले ड्राइवर की पहचान 42 वर्षीय शम्सुद्दीन जब्बार के रूप में की है. एफबीआई ने कहा है कि हम हमलावर जब्बार से जुड़ी ज्यादा जानकारी जुटाने के लिए काम कर रहे हैं.

बाइडेन ने कहा ऐसे हमले नहीं सहेंगे

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस हमले की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने कहा कि मुझे इस घटना के बारे में हर जानकारी मिल चुकी है. अभी इस पूरे मामले की जांच की जा रही है लेकिन अभी तक जो सबूत मिले हैं वो बेहद हैरान करने वाले हैं. हम इसे एक आंतकवादी हमले के तौर पर देख रहे हैं. मैं पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए संवेदनाएं व्यक्त करता हूं जो बस छुट्टी एनजॉय कर रहे थे.

टेस्ला के साइबर ट्रक में धमाके का भी कोई आतंकी कनेक्शन तो नहीं?

अमेरिका के लास वेगास में ट्रम्प इंटरनेशनल होटल के कांच के एंट्रेंस के ठीक बाहर बुधवार सुबह एक साइबरट्रक में आग लग जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस और एफबीआई अधिकारियों ने कहा कि वाहन का प्रकार और आग का स्थान कई सवाल खड़े करते हैं. बता दें कि एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इन साइबरट्रकों का निर्माण करती है.

ऐसे में एलन मस्क ने भी इस हमले पर कहा है कि उनकी टीम मामले की जांच कर रही है. इसके साथ ही उन्होंने यह भी आशंका जताई कि यह आतंकी हमला हो सकता है. इतना ही नहीं एक्स पर एक पोस्ट में एलन मस्क ने लिखा कि “साइबरट्रक और न्यू ऑरलियन्स वाले F-150 सुसाइड बॉम्ब को टूरो से रेंट पर लिया गया था. हो सकता है कि दोनों का आपस में कुछ संबंध हो”.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital