केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बीएसएफ पर लगाये गये आरोपों को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jan 2025 07:38 PM
केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने बीएसएफ पर लगाये गये आरोपों को लेकर ममता बनर्जी पर निशाना साधा
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर बीएसएफ के खिलाफ लगाए उनके आरोपों को लेकर बृहस्पतिवार को निशाना साधा और कहा कि वह (मुख्यमंत्री) इस कदर ‘भ्रम’ में हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है. बनर्जी ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पर बांग्लादेश से घुसपैठियों को भारत में घुसने देने और राज्य को अस्थिर करने का प्रयास करने का आरोप लगाया है. उनके इस बयान पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने यह टिप्पणी की. बनर्जी ने कहा कि उन्हें बीएसएफ के इस रवैये के पीछे ह्लकेंद्र सरकार का ब्लूप्रिंटह्व नजर आ रहा है.

मजूमदार ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए ‘एक्स’ पर एक बयान में कहा कि राज्य की ”असफल” मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस कदर ‘भ्रम’ में हैं जिसकी कोई सीमा नहीं है. उन्होंने कहा, ”सीमा पर निगरानी के लिए चौकियां स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध न कराने के बावजूद वह अवैध घुसपैठ के लिए सीमा सुरक्षा बल को दोषी ठहराती रहती हैं. लेकिन अब उन्होंने आरोपों की सभी हदें पार करते हुए अपने ही प्रशासन के अधिकारियों पर आरोप लगाना शुरू कर दिया है.” मजूमदार ने आरोप लगाया कि बनर्जी के अनुसार, उनके प्रशासन के तहत ”अक्षम” जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक विदेशी अपराधियों को उनकी पार्टी के निर्वाचित प्रतिनिधियों की हत्या करने के लिए सीमा पर घुसपैठ करने की अनुमति दे रहे हैं.

भाजपा नेता ने पूछा, ”अब तक वे इस तरह की घटनाओं के लिए विपक्ष को जिम्मेदार ठहराती थीं. लेकिन ममता बनर्जी के बयान में अचानक यह बदलाव क्यों आया? क्या वे ऐसे दावे करके अपनी पार्टी के लुटेरे, अपराधी प्रतिनिधियों के कुकृत्यों को छिपाने की कोशिश कर रही हैं?” उन्होंने कहा, ”आदरणीय मैडम ममता बनर्जी, यह मत भूलिए कि बंगाल के लोग आपके छल और चालाकी को जान गये हैं. आपने पश्चिम बंगाल की पवित्रता को कलंकित किया है. आपकी रवानगी होने वाली है.” बनर्जी ने राज्य सचिवालय में एक प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, ह्लहमें जानकारी मिली है कि बीएसएफ इस्लामपुर, सिताई, चोपड़ा और कई अन्य सीमावर्ती इलाकों से घुसपैठियों को भारत में घुसने दे रही है.

बीएसएफ लोगों पर अत्याचार भी कर रही है और राज्य को अस्थिर करने की कोशिश कर रही है.ह्व उन्होंने कहा, ह्लइसके पीछे केंद्र सरकार का एक ब्लूप्रिंट है. लेकिन गुंडे भारत में घुस रहे हैं. मैं सीमा के दोनों तरफ शांति चाहती हूं. पड़ोसी बांग्लादेश के साथ हमारे अच्छे संबंध हैं.ह्व उन्होंने पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) राजीव कुमार को यह पता लगाने का निर्देश दिया कि घुसपैठिये कहां रह रहे हैं और कहा कि वह केंद्र को कड़े शब्दों में पत्र लिखेंगी. बनर्जी ने कहा, ह्लवे (बीएसएफ) इसके लिए तृणमूल कांग्रेस सरकार को जिम्मेदार ठहराने की कोशिश कर रहे हैं. मैं डीजीपी से पता लगाने के लिये कहूंगी कि राज्य में प्रवेश करने के बाद ये घुसपैठिये कहां रह रहे हैं.” भाषा

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu