गायक अरमान मलिक ने अपनी प्रेमिका आशना श्रॉफ से रचाई शादी

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Thu, 02 Jan 2025 10:17 PM
गायक अरमान मलिक ने अपनी प्रेमिका आशना श्रॉफ से रचाई शादी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. लोकप्रिय गायक अरमान मलिक और उनकी प्रेमिका आशना श्रॉफ शादी के बंधन में बंध गए हैं. मलिक (29) और श्रॉफ ने एक निजी समारोह में शादी की और सोशल मीडिया मंच ‘इंस्टाग्राम’ पर बृहस्पतिवार को अपने प्रशंसकों को इसकी जानकारी दी. नवविवाहित जोड़े ने विवाह की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ” तू ही मेरा घर.” मलिक और श्रॉफ 2017 से एक-दसरे के साथ हैं. दोनों ने 2023 में सगाई की थी. इससे पहले अगस्त 2023 में अरमान ने आशना के लिए गीत ‘कसम से : द प्रपोजल’ भी जारी किया था.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu