मनमोहन की स्मृति में आयोजित ‘अखंड पाठ’ में शामिल हुए सोनिया, खरगे और अंसारी

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 03 Jan 2025 02:30 PM
मनमोहन की स्मृति में आयोजित ‘अखंड पाठ’ में शामिल हुए सोनिया, खरगे और अंसारी
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी तथा कुछ अन्य नेता शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन की स्मृति में आयोजित ‘अखंड पाठ’ (गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ) में शामिल हुए।

मनमोहन ंिसह का बीते 26 दिसंबर को 92 साल की आयु में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया। उनके आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर उनकी स्मृति और सम्मान में शुक्रवार को ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया गया।

इस मौके पर उनकी पत्नी गुरशरण कौर, परिवार के कई अन्य सदस्यों के अलावा सोनिया गांधी, खरगे, अंसारी तथा कुछ अन्य लोग शामिल हुए। की पत्नी गुरशरण कौर ने ‘अखंड पाठ’ के दौरान सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ के कुछ अंश का पाठ किया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital