SA vs PAK: रेयान रिकेलटन ने लगाया दोहरा टन, रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने

Author: www.navabharat.news
UPDATED: Sat, 04 Jan 2025 07:01 PM
SA vs PAK: रेयान रिकेलटन ने लगाया दोहरा टन, रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
ऑडियो सुनें

साउथ अफ्रीका और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला केपटाउन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की जमकर खातिरदारी की है। इस टेस्ट में साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज रियान रिकेलटन ने दोहरा शतक जड़कर कई उपलब्धियां हासिल कर ली है।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले साउथ अफ्रीका के दूसरे खिलाड़ी बने। इससे पहले 2002 में यह कारनामा ग्रीम स्थिम ने अपने नाम कर लिया था। रियान रिकेलटन ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में 259 रनों की पारी खेली। इसके अलावा को साउथ अफ्रीका के लिए सबसे कम गेंदों में शतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में भी शामिल हो गए हैं।

इस टेस्ट मैच में रेयान रिकेलटन ने 266 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया। जो इस फॉर्मेट में साउथ अफ्रीका टीम के लिए चौथा दोहरा शतक है। इस लिस्ट में पहले नंबर पर हर्षल गिब्स का नाम है जिन्होंने साल 2003 में पाकिस्तान के खिलाफ ही केपटाउन टेस्ट मैच में सिर्फ 211 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर लिया था।
साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दूसरे दिन के टी तक 7 विकेट के नुकसान पर 566 रन बना लिए हैं। जिसमें रियान रिकेलटन ने शानदार 259 रनों की पारी खेली। उसके अलावा टेम्बा बवुमा ने 106 रन बनाए। वहीं उसके अलावा काइल वेरेन ने शतकीय पारी खेली। काइल वेरेन 100 रन बनाकर आउट हुए। मार्को यानसेन ने नाबाद 57 रन बनाकर खेल रहे हैं। साउथ अफ्रीका ने अभी पारी को घोषित नहीं किया है। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने।
टेस्ट क्रिकेट में पहली बार ओपनिंग करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
रेयान रिकेलटन (साउथ अफ्रीका) – बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2025)ब्रेंडन कुरुप्पू (श्रीलंका) – बनाम न्यूजीलैंड (कोलम्बो, साल 1987)ग्रीम स्मिथ (साउथ अफ्रीका) – बनाम बांग्लादेश (लंदन, साल 2002)डेवोन कॉन्वे (न्यूजीलैंड) – बनाम इंग्लैंड (लंदन, साल 2021)
अफ्रीका के लिए टेस्ट में सबसे कम गेंदों में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
हर्षल गिब्स – 211 गेंदें बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2003)ग्रीम स्मिथ – 238 गेंदें बनाम बांग्लादेश (चिटगोंग, साल 2008)गैरी कर्स्टन – 251 गेंदें बनाम जिम्बाब्वे (हरारे, साल 2001)रेयान रिकेलटन – 266 गेंदें बनाम पाकिस्तान (केपटाउन, साल 2025)जैक कैलिस – 267 गेंदें बनाम भारत (सेंचुरियन, साल 2010)
दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट से 250 से अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज
75.51 – 259(343) – रयान रिकेल्टन बनाम पाकिस्तान, केप टाउन, 202574.26 – 277(373) – ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन, 200370 – 259(370) – ग्रीम स्मिथ बनाम इंग्लैंड, लॉर्ड्स, 200368.32 – 274(401) – ग्रीम पोलक बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 197066.50 – 278*(418) – एबी डिविलियर्स बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी, 2010

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By www.navabharat.news