पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखा गया, जांच शुरू की गई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 05 Jan 2025 06:49 PM
पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर ड्रोन देखा गया, जांच शुरू की गई
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर. पुरी में जगन्नाथ मंदिर के ऊपर रविवार तड़के एक ड्रोन देखे जाने के बाद जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस ने यह जानकारी दी.
ड्रोन तड़के करीब 4:10 बजे मंदिर के ऊपर देखा गया और यह करीब आधे घंटे तक मंडराता रहा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं उत्पन्न हो गईं, क्योंकि यह क्षेत्र उड़ान निषिद्ध क्षेत्र है. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जांच के लिए अलग-अलग टीम गठित की गई हैं.

कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने चिंता जताते हुए कहा, ”मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाना गैरकानूनी है और स्वीकार्य नहीं है. सुरक्षा का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.” उन्होंने कहा, ”पुरी एसपी (पुलिस अधीक्षक) ने टीम गठित करके घटना की जांच शुरू कर दी है. मुझे उम्मीद है कि संबंधित व्यक्ति की पहचान कर ली जाएगी और ड्रोन जब्त कर लिया जाएगा.”

हरिचंदन ने कहा कि भविष्य में ऐसी घटना न हो, यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार मंदिर परिसर के चारों ओर स्थित चार निगरानी टावरों पर चौबीसों घंटे पुलिस र्किमयों को तैनात करने की योजना बना रही है. उन्होंने कहा, ”संदेह है कि किसी व्लॉगर ने मंदिर के ऊपर ड्रोन उड़ाया होगा. हालांकि, इसके पीछे गलत इरादा होने से इनकार नहीं किया जा सकता.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu