ठाणे में रिवॉल्वर के साथ नृत्य करने के आरोपी भाजपा पदाधिकारी पर मामला दर्ज

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Feb 2025 09:26 PM
ठाणे में रिवॉल्वर के साथ नृत्य करने के आरोपी भाजपा पदाधिकारी पर मामला दर्ज
ऑडियो सुनें

ठाणे. महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक विवाह पूर्व समारोह में नृत्य करते समय रिवॉल्वर लहराने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक पदाधिकारी और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. खड़कपाड़ा पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक डॉ. अमरनाथ वाघमोड़े ने बताया कि नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद पुलिस ने कल्याण में व्यवसायी और भाजपा के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष चिंतामन लोखंडे और उनके भाई के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है.

पुलिस के अनुसार, लोखंडे ने कल्याण के उम्बर्डे गांव में अपनी बहन की शादी से पहले के समारोह में नाचते समय कथित तौर पर रिवॉल्वर लहराई थी. वीडियो में लोखंडे एक गाने पर नाचते हुए और फिर अचानक रिवॉल्वर निकालकर हवा में लहराते हुए दिखते हैं, जिससे मौके पर मौजूद लोग हैरान रह जाते हैं. अधिकारी ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत दर्ज मामले की जांच चल रही है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu