राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Feb 2025 10:48 PM
राजिम कुंभ कल्प मेला की भव्यता और व्यवस्थाओं की हो रही सराहना
ऑडियो सुनें

रायपुर. तीर्थ नगरी राजिम में 54 एकड़ में फैले कुंभ कल्प मेला की भव्यता और वहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं को लोग सराह रहे हैं. नए मेला मैदान में मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, फूड जोन, मीना बाजार, पंचकोशी धाम की झांकी सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं.

राजिम कुंभ कल्प में इस बार भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नया मेला मैदान चुना गया, जिससे ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था की समस्या दूर हो गई. दर्शकों के लिए 5000 से अधिक कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं व्यापारियों को सस्ती दरों पर दुकानें आवंटित की गई हैं, जिससे छोटे व्यवसायियों में उत्साह है.

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा पूरे मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए पाइपलाइन बिछाई गई, जिससे लोगों को पानी की कोई कमी नहीं हो रही है. वहीं 10 रुपए में भरपेट भोजन की सुविधा उपलब्ध है. महिला स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित 53 दाल-भात सेंटर में गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. श्रद्धालु और व्यापारी राजिम कुंभ कल्प मेला में की गई व्यवस्थाओं को सराह रहे हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu