दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भूकंप के तेज झटके…

Author: navabharat digital
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 11:41 AM
दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भूकंप के तेज झटके…
ऑडियो सुनें

नई दिल्ली: इस वक्त की बड़ी खबर बिहार से आ रही है। दिल्ली-NCR के बाद बिहार में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। दिल्ली में भूंकप आने के लगभग ढाई घंटे बाद बिहार में भूंकप ने सभी को हिलाकर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 रही। सिवान इसका केंद्र था। बिहार में आए भूंकप के झटके ने बंगाल से लेकर सिक्किम तक की धरती को हिलाकर रख दिया।

सुबह लगभग 8.02 बजे भूकंप के कंपन महसूस होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। हालांकि कहीं से किसी तरह की नुकसान की खबर नहीं है। हालात सामान्य है।

बता दें कि सोमवार को नयी दिल्ली और उत्तर भारत के कई इलाकों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि दिल्ली में सोमवार सुबह 5:36 बजे 4 तीव्रता का भूकंप आया। पिछले भूकंपों के उलट यह भूकंप दिल्ली में ही आया और इसकी उत्पत्ति पृथ्वी की सतह से सिर्फ 5 किमी नीचे हुई। भूकंप के झटकों ने लोगों को डरा दिया। गहरी नींद में सोए लोगों ने भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और पूरे एनसीआर में आया यह भूकंप काफी जोरदार था।

दिल्ली से भी ज्यादा जोरदार पुरी का भूकंप

इसके साथ ही हरियाणा और ओडिशा में सुबह-सुबह धरती कांपी है। हरियाणा में आए भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 4.0 मापी गई। वहीं दिल्ली-एनसीआर और बिहार समेत ओडिशा के पुरी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। पुरी में आए भूकंप ने भी लोगों को डरा दिया।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital