बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Mon, 17 Feb 2025 07:09 PM
बजट प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा : मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट पर हुई चर्चा
ऑडियो सुनें

रायपुर. वर्ष 2025-26 के मुख्य बजट एवं नवीन मद प्रस्ताव पर मंत्री स्तरीय चर्चा में मंत्री केदार कश्यप के विभागों के बजट प्रस्ताव पर व्यापक चर्चा हुई. वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप के साथ विभागीय बजट प्रस्ताव पर विचार विमर्श किया. बजट चर्चा में अपर मुख्य सचिव द्वय ऋर्चा शर्मा एवं सुब्रत साहू, वित्त विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल, सहकारिता विभाग के सचिव सी.आर. प्रसन्ना, जल संसाधन विभाग के सचिव राजेश सुकुमार टोप्पो, कौशल विकास सचिव एस.भारतीदासन सहित वन एवं जलवायु परिवर्तन, जल संसाधन, कौशल विकास एवं सहकारिता सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu