विजय देवरकोंडा महाकुंभ मेले में पहुंचे, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Feb 2025 06:41 PM
विजय देवरकोंडा महाकुंभ मेले में पहुंचे, त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा महाकुंभ मेले में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पहुंचे. उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में प्रशंसकों के साथ अपना आध्यात्मिक अनुभव साझा किया. ‘अर्जुन रेड्डी’ फेम अभिनेता ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाते नजर आ रहे हैं. देवरकोंडा की मां ने भी त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया.

देवरकोंडा ने लिखा, ”2025 का कुंभमेला-हमारे पौराणिक मूल्यों और जड़ों से जुड़ने, उन्हें सम्मान देने का सफर. प्यारी मां के साथ प्रार्थना कर रहा हूं. इस प्यारे समूह के साथ काशी की यात्रा कर रहा हूं.” महाकुंभ मेला 13 जनवरी को शुरू हुआ और 26 फरवरी को समाप्त होगा. इसमें विक्की कौशल, अनुपम खेर, ममता कुलकर्णी, सुनील ग्रोवर और हेमा मालिनी समेत कई मशहूर फिल्मी हस्तियां स्नान कर चुकी हैं.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu