कांग्रेस कभी भी भीमराव आंबेडकर की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती: मायावती

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 18 Feb 2025 07:16 PM
कांग्रेस कभी भी भीमराव आंबेडकर की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती: मायावती
ऑडियो सुनें

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने मंगलवार को पूर्व सांसद उदित राज की ‘अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है’ वाली टिप्पणी के लिए कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश की प्रमुख विपक्षी पार्टी कभी भी संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की सोच और नीतियों पर खरी नहीं उतर सकती.

मायावती ने ‘एक्स’ पर सिलसिलेवार पोस्ट में कहा, ”बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के जीते जी व उनके देहान्त के बाद भी, करोड़ों शोषित-पीड़ित दलितों और बहुजनों के लिए उनके आत्म-सम्मान एवं स्वाभिमान के मानवतावादी संघर्ष का हर स्तर पर तिरस्कार करने वाली खासकर कांग्रेस पार्टी कभी भी इनकी सोच-नीतियों पर खरी व विश्वसनीय नहीं हो सकती.”

उन्होंने कहा, ”अत? विशुद्ध राजनीतिक व चुनावी स्वार्थ के लिए कांग्रेस ‘जय बापू, जय भीम, जय मण्डल, जय संविधान’ आदि के नाम पर चाहे जितने भी कार्यक्रम क्यों न कर ले, बाबा साहेब के अनुयाई इनके किसी बहकावे में आने वाले नहीं हैं. वे जागरुक व सतर्क तथा अपने पैरों पर खड़े होने के लिए संघर्षरत हैं.” ज्ञात हो कि उदित राज ने मायावती पर निशाना साधते हुए सोमवार को लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया था कि उनके ‘दुर्व्यवहार, भ्रष्टाचार और लालच’ के बावजूद उनकी ‘राजनीतिक ताकत लंबे समय तक बरकरार रही’.

उन्होंने यह भी कहा कि मायावती ने ‘सामाजिक आंदोलन का गला घोंट दिया है’ और ‘अब मायावती का गला घोंटने का समय आ गया है’. मायावती ने उदित राज पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ ‘दलबदलू अवसरवादी व स्वार्थी दलित लोग’ अपने आक.ाओं को खुश करने के लिए ‘अनर्गल’ बयानबाजी आदि करते रहते हैं. उन्होंने कहा कि ऐसे लोग सामाजिक परिवर्तन व आर्थिक मुक्ति आंदोलन से अनभिज्ञ व अपरिचित हैं, इसलिए उनसे सावधान रहने व उन्हें गंभीरता से नहीं लेने की जरूरत है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu