चुनाव बीत चुका है, कानून-व्यवस्था पर ध्यान दे भाजपा : सिसोदिया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 07:37 PM
चुनाव बीत चुका है, कानून-व्यवस्था पर ध्यान दे भाजपा : सिसोदिया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने हाल ही में तिलक नगर में एक नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न का हवाला देते हुए शहर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर बुधवार को भाजपा पर निशाना साधा. दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने दावा किया कि महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ. रहे हैं और अपराधियों को कानून का कोई डर नहीं है.

उन्होंने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ”मैं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कहना चाहता हूं कि चुनाव बीत चुका है और अब उसे दिल्ली में ध्वस्त हो चुकी कानून व्यवस्था पर ध्यान देना चाहिए.” सिसोदिया ने आरोप लगाया कि अपराधी इसलिए बेखौफ हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा की प्राथमिकताएं सिर्फ अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी (आप) को अपशब्द कहना है. भाजपा ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में ‘आप’ को हराया है. भाजपा की नई सरकार बृहस्पतिवार को यहां रामलीला मैदान में एक समारोह में शपथ लेगी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu