बदायूं : अदालत ने ‘नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद’ मामले की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित की

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 08:01 PM
बदायूं : अदालत ने ‘नीलकंठ महादेव बनाम जामा मस्जिद’ मामले की सुनवाई 10 मार्च तक स्थगित की
ऑडियो सुनें

बदायूं. बदायूं में सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की त्वरित अदालत में जारी ‘नीलकंठ महादेव मंदिर बनाम जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी’ मामले की सुनवाई बुधवार को वकीलों की हड़ताल के कारण स्थगित कर दी गई. मामले से जुड़े एक वकील ने यह जानकारी दी.
वकील ने बताया कि मामले में अब अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी. अदालत ने 11 फरवरी को इंतजामिया कमेटी का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ताओं को तलब किया था, लेकिन वे पेश नहीं हुए.

इसके बाद, त्वरित अदालत के न्यायाधीश अमित कुमार ने मुस्लिम पक्ष को अंतिम अवसर देते हुए अगली सुनवाई 19 फरवरी के लिए निर्धारित की. हालांकि, वकीलों की हड़ताल के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी और न्यायाधीश ने अब 10 मार्च की नयी तारीख तय की है.

इस मामले पर बात करते हुए हिंदू पक्ष का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील विवेक रेन्डर ने कहा, ”वकीलों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण आज सुनवाई नहीं हो सकी.” उन्होंने कहा, ”न्यायाधीश अमित कुमार ने अब अगली सुनवाई 10 मार्च के लिए निर्धारित की है. हम दलीलों के लिए पूरी तरह तैयार हैं और मुस्लिम पक्ष द्वारा अपनी दलीलें पेश करने के बाद मुकदमे की कार्यवाही आगे बढ़ेगी.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu