शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में जबरन घुसने वाला शख्स अब गुजरात में चोरी के मामले में पकड़ा गया

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Wed, 19 Feb 2025 08:14 PM
शाहरुख खान के ‘मन्नत’ में जबरन घुसने वाला शख्स अब गुजरात में चोरी के मामले में पकड़ा गया
ऑडियो सुनें

भरूच. मशूहर अभिनेता शाहरुख खान के मुंबई स्थित बंगले ‘मन्नत’ में 2023 में जबरन घुसने वाले एक व्यक्ति को अब गुजरात के भरूच में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि भरूच में सेना के एक सेवानिवृत्त जवान के घर चोरी करने के आरोप में रामस्वरूप कुशवाहा (21) को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस उपाधीक्षक सी. के. पटेल ने बताया कि आरोपी, एक अन्य व्यक्ति के साथ मिलकर चार दिन पहले घर में घुसा था और उसने वहां से 2.74 लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने और चांदी के सामान चुरा लिए थे. पुलिस उपाधीक्षक के अनुसार, कुशवाहा ने पुलिस को बताया कि इससे पहले उसने मुंबई के बांद्रा इलाके में अभिनेता शाहरुख खान के बंगले मन्नत की उच्च सुरक्षा वाली घेराबंदी को तोड़ कर जबरन घुसने का प्रयास किया था, लेकिन खान के सुरक्षा गार्ड ने कुशवाहा और उसके साथ आए व्यक्ति को पकड़ लिया था.
दोनों को दो मई, 2023 को सुबह इस मामले में हिरासत में लिया गया था.

उन्होंने बताया, ”कुशवाहा और मिनहाज सिंधा को भरूच बी डिवीजन पुलिस ने मोना पार्क सोसाइटी में एक घर में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है. हमने उनके पास से 2.74 लाख रुपये की चोरी की वस्तुएं बरामद की हैं.”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu