प्रदेश में निवेश की बारिश हो रही है’, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले कैलाश विजयवर्गीय

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 25 Feb 2025 12:09 PM
प्रदेश में निवेश की बारिश हो रही है’, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में बोले कैलाश विजयवर्गीय
ऑडियो सुनें

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में ‘इन्वेस्ट मध्य प्रदेश – ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025’ (MP GIS) चल रहा है। आज इस समिट का दूसरा दिन और समापन है।

समिट के दूसरे दिन का सत्र शुरू हो गया है और मुख्यमंत्री मोहन यादव GIS-2025 के समारोह में पहुंच गए हैं। समिट के दूसरे सत्र में सीएम मोहन यादव के साथ राज्य के संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी शामिल हुए हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दीप जलाकर दूसरे सत्र की शुरुआत की। समिट को संबोधित करते हुए कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि सीएम मोहन यादव की सरकार में इस बार काफी बड़े स्तर पर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट हो रही है। इस समिट के जरिए प्रदेश में निवेश की बारिश हो रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital