उन्नाव में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत…

Author: navabharat digital
UPDATED: Tue, 25 Feb 2025 04:40 PM
उन्नाव में सड़क हादसे में दो बच्चों समेत एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत…
ऑडियो सुनें

उन्नाव: उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के बांगरमऊ इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर मंगलवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में दो बच्चों और उनके पिता की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना सुबह बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में हुई, जब एक कार नियंत्रण खोकर डिवाइडर को पार कर गई और विपरीत दिशा से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से टकरा गयी।

बांगरमऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अरंिवद कुमार ने कहा, ”सुबह करीब साढ़े पांच बजे पुलिस को दुर्घटना की जानकारी मिली। आगरा से लखनऊ जा रही एक सेंट्रो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे टेंपो ट्रैवलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी की टेंपो ट्रैवलर पलट गया।ह्व उन्होंने बताया कि इस हादसे में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि टेंपो ट्रैवलर में सवार यात्री मामूली रूप से घायल हुए हैं।

सीओ ने बताया कि मृतकों की पहचान राघवेंद्र ंिसह कुशवाह (36), उनके पांच साल के बेटे श्रेष्ठ और उनकी डेढ़ साल की बेटी के रूप में हुई है। राघवेंद्र राज्य सचिवालय में दीवान के पद पर कार्यरत थे। इस हादसे में उनकी पत्नी दीक्षा उर्फ ??नंदिनी (35) को गंभीर चोटें आईं हैं और उन्हें पहले जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के अनुसार बाद में दीक्षा को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया। पुलिस ने कहा कि टेंपो ट्रैवलर में सवार एक दर्जन यात्रियों को मामूली चोटें आईं, लेकिन उनमें से किसी की मौत की सूचना नहीं है। पुलिस दुर्घटना के कारण की जांच कर रही है।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital