उत्‍तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे…

Author: navabharat digital
UPDATED: Fri, 28 Feb 2025 02:16 PM
उत्‍तराखंड के चमोली में ग्लेशियर टूटा, 57 मजदूर दबे…
ऑडियो सुनें

उत्तराखंड के चमोली में भारी बर्फबारी से माणा गांव के पास एवलांच आने की खबर है. जानकारी के अनुसार माणा गांव के ऊपर आए इस एवलांच में 57 मजदूरों के दबे होने की सूचना है. 10 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है.

मौके पर राहत का काम जारी है. SDRF, NDRF, जिला प्रशासन, आईटीबीपी और बीआरओ की टीमें मौके पर हैं. यह एवलांच आबादी वाली इलाके से कितनी दूर है, अभी इसकी जानकारी नहीं है. इस खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं.

माणा गांव भारत के उत्तराखंड राज्य के चमोली जिले में स्थित है.
यह गांव भारत-चीन सीमा के पास बसा हुआ है.

यह गांव बद्रीनाथ से लगभग 4 किमी की दूरी पर स्थित है.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital