गेंदबाज श्रेयस अय्यर ने नेट गेंदबाज जसकिरण को जूते उपहार में दिये

Author: navabharat digital
UPDATED: Sat, 01 Mar 2025 01:50 PM
गेंदबाज श्रेयस अय्यर ने नेट गेंदबाज जसकिरण को जूते उपहार में दिये
ऑडियो सुनें

दुबई: आईसीसी क्रिकेट अकादमी पर नेट गेंदबाज जसकिरण ंिसह के लिये यह खास पल था जब भारत के शीर्षक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने उन्हें चैम्पियंस ट्रॉफी अभ्यास सत्र के दौरान एक जोड़ी जूते भेंट किये।

पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट और क्रिकेट के शौकीन जसकिरण लांगआफ पर फींिल्डग कर रहे थे जब अय्यर ने उनके पास जाकर कहा ,‘‘पाजी क्या हाल चाल, सब बढिया।’’ जसकिरण ने पीटीआई वीडियो से कहा ,‘‘ श्रेयस भाई मेरे पास आये और पूछा कि तुम्हारे जूते का साइज क्या है। मैने कहा कि दस तो उन्होंने कहा कि मेरे पास तुम्हारे लिये कुछ है और उन्होंने मुझे ये जूते दिये।

मेरे लिये यह बहुत मायने रखता है।’’ जसकिरण ने पाकिस्तान और बांग्लादेश के बल्लेबाजों को नेट अभ्यास के दौरान गेंदबाजी की। भारतीय टीम के नेट अभ्यास के लिये नहीं चुने जाने पर वह निराश था क्योंकि भारतीय टीम के अभ्यास के लिये कई आफ स्पिनर पहले ही से थे।

उसकी निराशा हालांकि प्रसन्नता में बदल गई जब श्रेयस ने उसे उदास जानकर उसे यह तोहफा दिया। जसकिरण ने कहा ,‘‘मैं चैम्पियंस ट्रॉफी के लिये आईसीसी नेट गेंदबाजी टीम का हिस्सा हूं। आज मेरे जीवन का खास पल था जब श्रेयस अय्यर ने मुझे यह जूते दिये। मैने इस टूर्नामेंट में भारत के लिये फींिल्डग की लेकिन गेंदबाजी का मौका मिलने का इंतजार कर रहा था।

मैने पाकिस्तान और बांग्लादेश को गेंदबाजी की जो बहुत अच्छा अनुभव रहा।’’ श्रेयस ने पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाया था। भारत ने वह मैच छह विकेट से जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। जसकिरण ने कहा कि वह ऋषभ पंत को गेंदबाजी करना चाहते हैं जो खब्बू बल्लेबाज हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ टीम इंडिया का हर बल्लेबाज खास है लेकिन मुझे ऋषभ पंत पसंद है क्योंकि वह बायें हाथ का बल्लेबाज है और उसे गेंदबाजी करना रोचक होगा।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital