अमित शाह ने एमएलसी चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार जताया

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 06 Mar 2025 01:57 PM
अमित शाह ने एमएलसी चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन के लिए तेलंगाना के लोगों का आभार जताया
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को तेलंगाना विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को भारी जीत दिलाने के लिए राज्य की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। तेलंगाना में 27 फरवरी को हुए चुनाव में तीन एमएलसी सीट में से दो पर भाजपा सर्मिथत उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है।

शाह ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एमएलसी चुनाव में भाजपा को शानदार जीत दिलाने के लिए तेलंगाना की जनता का आभार। आपका भरोसा हमें और भी अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है।’’ गृह मंत्री ने कहा कि यह तेलंगाना के विकास के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों की जीत है। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष श्री जी किशन रेड्डी और पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए हार्दिक बधाई।’’

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital