तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आयेंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Sun, 16 Mar 2025 08:43 PM
तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में नजर आयेंगे क्रिकेटर डेविड वॉर्नर
ऑडियो सुनें

नयी दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद के लिये आईपीएल में खेल चुके आस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर आगामी तेलुगू फिल्म ‘रॉबिनहुड’ में मेहमान कलाकार की भूमिका में नजर आयेंगे . मैत्री मूवी मेकर्स द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म के निर्देशक वेंकी कुडुमुला होंगे . यह फिल्म 28 मार्च को रिलीज होगी .

निर्माताओं ने एक्स पर लिखा ,” मैदान पर चमकने और अपनी छाप छोड़ने के बाद अब रूपहले पर्दे पर चमकने का समय है . सभी के चहेते डेविड वॉर्नर का रॉबिनहुड में अतिथि भूमिका के साथ भारतीय सिनेमा में स्वागत है .” वॉर्नर ने भी इस बारे में एक्स पर लिखा ,” भारतीय सिनेमा, मैं आ रहा हूं . रॉबिनहुड का हिस्सा बनकर उत्साहित हूं . शूटिंग में बहुत मजा आया .”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu