पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार

Author: Nandkishoryadav
UPDATED: Mon, 13 Jun 2022 12:37 PM
पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में एक युवक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

बलिया. उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने सोमवार को एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है । पुलिस उपाधीक्षक शिव नारायण वैस ने सोमवार को बताया कि जिले के रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रसड़ा कस्बे के रहने वाले कृष्ण कुमार ने रविवार को सोशल नेटर्विकंग साइट फेसबुक पर पैगम्बर मोहम्मद के विरुद्ध कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्ट किया था ।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले जमीयत उलमा के सदस्य शेख हुजैफा ने इस मामले को लेकर रविवार को ट्वीट कर शिकायत की थी तथा पुलिस अधिकारियों से कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सोमवार को कृष्ण कुमार नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कुमार के विरुद्ध सांप्रदायिक सौहार्द खराब कर शांति भंग करने के मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है ।

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Nandkishoryadav