रायपुर में नाबालिग लड़के ने तीन वर्ष की बच्ची से किया बलात्कार

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 15 Apr 2025 07:15 PM
रायपुर में नाबालिग लड़के ने तीन वर्ष की बच्ची से किया बलात्कार
ऑडियो सुनें

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में तीन वर्षीय एक बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 13 वर्षीय एक लड़के को हिरासत में लिया है. पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि शहर के पंडरी थाना क्षेत्र में बालिका से उसके पड़ोस में रहने वाले एक लड़के ने कथित तौर पर बलात्कार किया है.

उन्होंने बताया कि सोमवार दोपहर को बालिका पड़ोस में रहने वाले आरोपी के घर खेलने गई थी. उन्होंने बताया कि आरोपी ने उसे चॉकलेट का लालच दिया और उसका यौन शोषण किया. उनके अनुसार, जब बच्ची रोने लगी तो आरोपी ने उसे उसके घर के बाहर छोड़ दिया. अधिकारियों ने बताया कि बच्ची रोते हुए घर पहुंची और मां को आपबीती बताई.

उन्होंने बताया कि इसके बाद पीड़िता के माता-पिता ने प्राथमिकी दर्ज कराई. अधिकारियों ने बताया कि बालिका को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने बताया कि बालिका की हालत सामान्य बताई जा रही है. आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है. इस महीने की छह तारीख को पड़ोसी दुर्ग जिले में छह साल की बच्ची का उसके चाचा ने कथित तौर पर यौन शोषण किया और उसकी हत्या कर दी थी.

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu