रायगढ़: मां-बेटी मर्डर केस में खुलासा, पड़ोसी युवक निकला हत्यारा…

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 01:22 PM
रायगढ़: मां-बेटी मर्डर केस में खुलासा, पड़ोसी युवक निकला हत्यारा…
ऑडियो सुनें

रायगढ़: पुसौर में मां-बेटी की लाश घर के पास मिली थी। पड़ोसी ही मां-बेटी का हत्यारा निकला। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला युवक मृतका पूर्णिमा से परेशान था। बार-बार रुपए मांगने से परेशान होकर उसने मां-बेटी की हत्या कर दी। सूत्रों के मुताबिक पड़ोस में रहने वाले शुभम के साथ पहले पूर्णिमा का प्रेम प्रसंग था। इसके बाद दोनों अलग हो गए। लड़की की शादी भी तय हो चुकी थी, लेकिन पूर्णिमा आए दिन शुभम से रुपए की मांग करती थी।

इससे परेशान होकर शुभम ने पूर्णिमा की हत्या की साजिश रची। सोमवार की देर रात छत के रास्ते से वह घर में घुसा। लकड़ी से पहले युवती के सिर पर मारा, लेकिन उसी दौरान उसकी मां उर्मिला के जाग गई।उसने उस पर भी हमला कर दिया। बाद में बैट से भी उनके सिर पर मारा।

सिर पर गंभीर चोट लगने से दोनों की मौत हो गई। इसके बाद आरोपी दोनों की लाश को छत से नीचे फेंककर भाग गया। फिलहाल इस मामले में आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जल्द ही पुलिस इसका खुलासा करेगी।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital