ओडिशा में 4,000 करोड़ रू की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 17 Apr 2025 01:54 PM
ओडिशा में 4,000 करोड़ रू की राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे नितिन गडकरी
ऑडियो सुनें

भुवनेश्वर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बृहस्पतिवार को ओडिशा में 4,000 करोड़ रुपये की राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री का भुवनेश्वर में बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओडिशा इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल ने स्वागत किया।

गडकरी ने पूर्वी राज्य के अपने एक दिवसीय दौरे की शुरूआत कटक के रेवनशा विश्वविद्यालय में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. हरेकृष्ण महताब की जयंती पर आयोजित डॉ. हरेकृष्ण महताब स्मृति व्याख्यान में भाग लेकर की।
विज्ञप्ति के अनुसार गडकरी ‘इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट एंड ओडिशा’ विषय पर व्याख्यान देंगे और महताब की 125वीं जयंती के अवसर पर एक राष्ट्रीय सम्मेलन में भाग लेंगे।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री दोपहर में ‘वर्ल्ड स्किल सेंटर’ का भी दौरा करेंगे। गडकरी अपराह्न करीब साढ़े चार बजे बारामुंडा मैदान में एक जनसभा के दौरान 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली 19 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

प्रमुख परियोजनाओं में बनारपाल-गोदीबांधा खंड को चार लेन का बनाना, एनएच-59 पर दांिरगबाड़ी घाट हिस्से को चौड़ा करना तथा एनएच-10 (मंगलपुर से कायांगोला) को चौड़ा करना शामिल है। निर्माण मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने कहा, “गडकरी द्वारा ओडिशा में राष्ट्रीय राजमार्ग विस्तार में तेजी लाने के लिए नई बुनियादी ढांचा पहल और योजनाओं पर कुछ घोषणाएं करने की भी उम्मीद है।”

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital