जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़

Author: Yogesh Kumar Sahu
UPDATED: Tue, 14 Jun 2022 07:11 PM
जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़
ऑडियो सुनें

श्रीनगर. जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में मंगलवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर में कुलगाम जिले के मिशीपोरा इलाके में शुरू हुई. पुलिस अधिकारी के अनुसार अंतिम रिपोर्ट मिलने तक मुठभेड़ जारी है और इसमें अब तक किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है.

श्रीनगर में मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी ढेर

श्रीनगर में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक पाकिस्तानी नागरिक सहित लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादी मारे गए. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘श्रीनगर शहर के बेमिना इलाके में श्रीनगर पुलिस ने मुठभेड़ में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकवादियों को मार गिराया. मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी मामूली रूप से घायल हो गया.’’ उन्होंने बताया कि मुठभेड़ सोमवार देर रात हुई.

कश्मीर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से बरामद दस्तावेजों और अन्य संदिग्ध सामग्री से मारे गए एक आतंकवादी की पहचान अब्दुल्ला गौजरी के तौर पर हुई है, जो पाकिस्तान के फैसलाबाद का निवासी था. अधिकरी ने कहा, ‘‘ ये वही लोग थे जो सोपोर मुठभेड़ में बच निकले थे. हम उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे.’’ उन्होंने बताया कि मारे गए दूसरे आतंकवादी की पहचान आदिल हुसैन मीर उर्फ सुफियां के तौर पर हुई है, जो अनंतनाग जिले का निवासी था. कुमार ने कहा, ‘‘ पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह 2018 में ‘विजÞटि वीजा’ पर वाघा से पाकिस्तान गया था.’’

Join Our WhatsApp Channel G Prefer Navabharat News on Google

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By Yogesh Kumar Sahu