कोलकाता अग्निकांड: होटल का मालिक, प्रबंधक गिरफ्तार

Author: navabharat digital
UPDATED: Thu, 01 May 2025 10:40 AM
कोलकाता अग्निकांड: होटल का मालिक, प्रबंधक गिरफ्तार
ऑडियो सुनें

कोलकाता: मध्य कोलकाता के उस होटल के मालिक और प्रबंधक को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया, जहां भीषण आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ऋतुराज होटल के मालिक आकाश चावला और प्रबंधक गौरव कपूर को आज सुबह हिरासत में ले लिया गया।

उन्होंने बताया कि स्वत: संज्ञान लेते हुए जोरासांको थाने में उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं, जिसमें 105 (गैर इरादतन हत्या) भी शामिल है, और पश्चिम बंगाल अग्निशमन सेवा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि होटल से बरामद 14 शवों में से 12 की पहचान कर ली गई है और उनका पोस्टमार्टम पूरा हो गया है। उन्होंने बताया कि इन शवों को उनके संबंधित परिवारों को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि शेष दो शवों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं।

भीड़भाड़ वाले बड़ा बाजार इलाके के मछुआ में स्थित छह मंजिला किफायती होटल में मंगलवार रात 8.10 बजे आग लगी और उस वक्त होटल के 42 कमरों में 88 मेहमान थे।

Breaking news. hindi news. Navabharat News. Latest news, in-depth analysis and opinion.
नवभारत न्यूज : छत्तीसगढ़, असम, ओडिशा, देश, दुनिया और राज्यों की खबरों का विश्वसनीय मंच.

लेखक के बारे में
By navabharat digital